कौन है भजन लाल CM Rajasthan



 राजस्थान के होने वाले नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं, जबकि पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से टिकट दिया था। भजनलाल शर्मा के पिता का नाम कृष्ण स्वरूप शर्मा हैं। भजनलाल शर्मा की उम्र 56 साल है।


कहां से विधायक चुने गए हैं भजनलाल शर्मा?

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काटा था। भजनलाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था। 


भजनलाल शर्मा ने मास्टर्स डिग्री तक की पढ़ाई की है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 


कितने संपत्ति के मालिक हैं भजनलाल शर्मा?

पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा करोड़पति हैं। उनके पास 1,46,56,666 रुपये की संपत्ति है। साथ ही उनके नाम पर 35 लाख रुपये की देनदारी है। चुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास 1,15,000 रुपये कैश है और विभिन्न बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा हैं। 





राजनीति में अपने शुरुआती दिनों में, शर्मा भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं. 

उन्हें राजस्थान में किसी भी पार्टी गतिविधि के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, लेकिन काफी लो प्रोफाइल हैं.  

भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया. इसके बाद सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया.

विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें भजनलाल शर्मा आखिरी पंक्ति में खड़े थे, लेकिन उसके कुछ ही क्षणों बाद वो सीएम की रेस जीतने में कायमाब रहे. 






Bombay High Court Govt Vacancy 2023

 


दोस्तों अगर आप 7वी पास है तो आपके लिए सरकारी नौकरी करने का मौका है । Bombay High Court  में  चपरासी के पद पर आवेदन मांगा गया है।

12वीं  व स्नातक के लिए भी लिपिक के पद के लिएआवेदन मांगा गया है

 इस लेख में आपको  आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दिनांक आवेदन के लिए शुल्क सभी प्रकार की जानकारी  आपको दी जाएगी ।

Bombay High Court Vacancy – Post Details

पद का नाम संख्या

1. आशुलिपिक (ग्रेड-3) =   568

2. कनिष्ठ लिपिक           =  2795

3. चपरासी/ हमाल         =  1266


टोटल पद     = 4629 



Bombay High Court Eligibility Criteria


शैक्षणिक योग्यता  

                              

        1.        चपरासी                     =    7 वी,  

        2.        आशुलिपिक (ग्रेड-3)   =    12वीं, 

        3.         कनिष्ठ लिपिक            =     स्नातक       


 आयु सीमा।         :-         18 – 38 year

सैलरी                :-           15000 – 122800 /- 

श्रेणी                  :-           Govt Jobs

आवेदन प्रक्रिया      :-    ऑनलाइन

नौकरी स्थान             :-     महाराष्ट्र

आवेदन प्रारंभ तिथि :-      04/12/2023

अंतिम तिथि              :-     18/12/2023


सभी इच्छुक उम्मीदवार बंबई हाई कोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर Bombay High Court Online Form अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्क्रीनिंग टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट, साक्षात्कार के आधार पर किया जावेगा। 


Central University Recruitment 2023

 


Central University Recruitment 2023:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे- 
*  IGNOU,
*  महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 
* बिहार  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड 
आदि में स्टेनोग्राफर/जूनियर असिस्टेंट या ग्रुप A,B,C के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पदों की संख्या            =    209 पद
आवेेेदन की शुरुआत      =              01/12/2023
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ =   21/12/2023
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि   
21/12/2023
फॉर्म सुधार तिथि        =   22-25 दिसम्बर 2023
परीक्षा तिथि               =      अघोषित



आवेदन फीस

ग्रुप – A पद

जनरल/ओबीसी .     =     1500/- रुपये
एससी/एसटी          =    1000/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड = डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान


ग्रुप B और C  पद

जनरल/ओबीसी     =    1000/- रुपये
एससी, एसटी वर्ग     =   600 रुपये

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय (IGNOU) ,  स्टेनोग्राफर / जूनियर असिस्टेंट
पद = 102 
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) बिहार
ग्रुप ए, बी और सी   
पद = 42
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे)
ग्रुप ए, बी और सी
 पद = 33
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू)
ग्रुप बी और सी 
पद = 32

इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://exams.nta.ac.in/

Central University Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Central Universities Recruitment (CUREC 2023-24) लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद CUREC 2023-24 Registration open (Click Here) पर क्लिक करें। अब आप जिस यूनिवर्सिटी में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। इसके बादइसके बाद CUREC 2023-24 Registration open (Click Here) पर क्लिक करें। अब आप जिस यूनिवर्सिटी में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। इसके बाद m से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।




 



 
SSC GD Exam पैटर्न में बड़ा बदलाव

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित GD कांस्टेबल भर्ती को लेकर 26146 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी।

 इस   इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं जो इस प्रकार है
 *  2 सवाल गलत होने पर 1अंक काटा जाएगा

  *  परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी

(1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा
(2)  दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता
(3)  तीसरे चरण में मेडिकल चेक अप


करेक्शन की तारीख =  4 से 6 जनवरी तक

Exam Date  = फरवरी /मार्च

Exam fee.   = 100

आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 1 अगस्त 2023 तक 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स आयु सीमा में छूट के लिए नोटिफकेशन चेक कर सकते हैं ।

   आवेदन की प्रक्रिया 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें.

होम पेज पर अप्लाई ऑप्शन में क्लिक करें.

इसके बाद Constable GD के लिंक पर जाएं. 

2024 एग्जाम के एप्लिकेशन लिंक को क्लिक करें.

लॉग इन क्रेडेंशियल्स के लिए रजिस्टर करें.

लॉग इन करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म को भरें।

एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अपनी एग्जामिनेशन फीस भरें और फॉर्म सब्मिट करें ।

कंफर्मेशन पेज की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Sukdav Singh gogamedi kon he?

 


राजस्‍थान में राज बदलते ही राजधानी जयपुर में क्राइम की सबसे बड़ी घटना हुई है। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दो बदमाशों में जयपुर के श्‍यामनगर इलाके में जनपथ पर स्थित उनके घर पर दिनदहाड़े गोली मारी है।


जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या करके भागे बदमाशों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में जयपुर पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। ना ही अभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के कारणों का खुलासा हो सका है। पूरे जयपुर में इस समय हाई अलर्ट है। वहीं, राजस्‍थान के राजपूतों में सुखदेव गोगामेड़ी की हत्‍या से आक्रोश है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी

-सुखदेव सिंह के पूर्वज राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव धमोरा के रहने वाले थे। इनका परिवार कई दशक से हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी में रह रहा है। इसलिए ये अपने नाम गोगामेड़ी सरनेम लगाते थे। खुद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जयपुर के श्‍यामनगर जनपथ में रहते थे। ये वर्तमान में श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष थे। सुखदेव सिंह की शादी शीला कंवर से हुई। इनके एक बेटा व बेटी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2013 में करणी सेना ज्‍वाइन की थी। करणी सेना की स्‍थापना लोकेंद्र सिंह कालवी ने की थी। संगनात्‍मक विवाद होने पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना से अलग होकर श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बना लिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शेखावत राजपूत फैमिली से ताल्‍लक रखते थे। ये राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। फिल्‍म पद्मावती में राजपूतों के चरित्र का गलत चित्रण को लेकर साल 2018 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना ने देशभर में प्रदर्शन किया था।

किसने की हत्या ?

जानकारी के अनुसार, गोगामेड़ी को श्यामनगर थाना क्षेत्र में उनके निवास पर बदमाशों ने चार गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन सहित चार लोग घायल हो गए। गनमैन सहित दो घायलों को इलाज के लिए सवाईमान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मामड़ोली ने कहा कि इसमें किसी बड़े गिरोह एवं लोगों का हाथ हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो करणी सेना प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को काफी समय से धमकियां भी मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Rajasthan CM 2023 Kon Hoga ?


 राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम उम्मीदवार को लेकर  अटकले तेज हो गई है ।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,योगी बालक नाथ , दिया कुमारी और अर्जुन राम मेघवाल के नाम पर विचार चल रहा है

खबरें यह भी आ रही है कि योगी बालक नाथ को मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली तलब किया है ।

दिया कुमारी के प्रचंड बहुमत से जीत के बाद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्थान पर दिया कुमारी का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे चल रहा है आगे देखना होगा की राजस्थान का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाता है 

 इस बार यह तय हो गया है कि राजस्थान का सीएम दिल्ली से तय किया जाएगा
आप राजस्थान का सीएम किस देखना चाहते हैं कमेंट में जरूर बताएं