Sukdav Singh gogamedi kon he?

 


राजस्‍थान में राज बदलते ही राजधानी जयपुर में क्राइम की सबसे बड़ी घटना हुई है। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दो बदमाशों में जयपुर के श्‍यामनगर इलाके में जनपथ पर स्थित उनके घर पर दिनदहाड़े गोली मारी है।


जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या करके भागे बदमाशों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में जयपुर पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। ना ही अभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के कारणों का खुलासा हो सका है। पूरे जयपुर में इस समय हाई अलर्ट है। वहीं, राजस्‍थान के राजपूतों में सुखदेव गोगामेड़ी की हत्‍या से आक्रोश है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी

-सुखदेव सिंह के पूर्वज राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव धमोरा के रहने वाले थे। इनका परिवार कई दशक से हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी में रह रहा है। इसलिए ये अपने नाम गोगामेड़ी सरनेम लगाते थे। खुद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जयपुर के श्‍यामनगर जनपथ में रहते थे। ये वर्तमान में श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष थे। सुखदेव सिंह की शादी शीला कंवर से हुई। इनके एक बेटा व बेटी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2013 में करणी सेना ज्‍वाइन की थी। करणी सेना की स्‍थापना लोकेंद्र सिंह कालवी ने की थी। संगनात्‍मक विवाद होने पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना से अलग होकर श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बना लिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शेखावत राजपूत फैमिली से ताल्‍लक रखते थे। ये राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। फिल्‍म पद्मावती में राजपूतों के चरित्र का गलत चित्रण को लेकर साल 2018 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना ने देशभर में प्रदर्शन किया था।

किसने की हत्या ?

जानकारी के अनुसार, गोगामेड़ी को श्यामनगर थाना क्षेत्र में उनके निवास पर बदमाशों ने चार गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन सहित चार लोग घायल हो गए। गनमैन सहित दो घायलों को इलाज के लिए सवाईमान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मामड़ोली ने कहा कि इसमें किसी बड़े गिरोह एवं लोगों का हाथ हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो करणी सेना प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को काफी समय से धमकियां भी मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें